बीजापुर

दुधेड़ा में ‘कन्या माध्यमिक आश्रम शाला’ का विधिवत शुभारंभ, बालिकाओं की शिक्षा को मिलेगी नई दिशा।

भोपालपटनम। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को विकास खण्ड- भोपालपटनम के ग्राम दुधेड़ा में कन्या माध्यमिक आश्रम शाला का विधिवत शुभारंभ एक गरिमामय समारोह के रूप में किया गया। इस विद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विद्यालय का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों, सम्मानीय पेरे पुलैया जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता कुडेम अध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम) और तुलसीराम गोंदी (सरपंच) के कर कमलों से फीता काटकर किया गया।
शिक्षा के महत्व पर जोर:
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय दुधेड़ा और आसपास की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा। अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि शिक्षा पाकर ये बालिकाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और देश तथा समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकेंगी। यह पहल क्षेत्र में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने जनप्रतिनिधि और अधिकारी:
इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में नीलम गनपत उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम, श्रीमती कविता कोरम जिला पंचायत सदस्य), तनुजा कुम्मर सदस्य जनपद क्षेत्र तिमेड रीना भगत सदस्य जनपद कर्मरका किसटैया उपसरपंच, निर्मला मर्पल्ली (पूर्व जनपद अध्यक्ष शामिल थे।
प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम, यशवंत कुमार नाग देवेंद्र सिंह (सहायक आयुक्त बीजापुर लक्ष्मण राठिया तहसीलदार राजस्व) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शिक्षा विभाग से विजय कोरम विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शंकर यालम खण्ड स्त्रोत समन्वयक), नंद कुमार मारकोंडा मण्डल संयोजक, संकुल शैक्षिक समन्वयक, मीनाक्षी यालम अधीक्षिका समस्त अधीक्षक गण, स्टाफ के सदस्य, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और पालकगण शामिल हुए।
उज्जवल भविष्य की आधारशिला:
सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की इस पहल की हृदय से सराहना की। लोगों ने यह आशा व्यक्त की कि यह नया कन्या माध्यमिक आश्रम शाला क्षेत्र की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की आधारशिला बनेगा और शिक्षा के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading