40 साल बाद कांग्रेस से भाजपा ने छीना जनपद पंचायत अध्यक्ष पद, संजय लुक्कड़ की रणनीति से भाजपा ने रचा इतिहास
भोपालपटनम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सरिता कुडेम बनीं अध्यक्ष, नीलम गणपत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
भोपालपटनम– जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने 40 साल बाद कांग्रेस से अध्यक्ष पद छीनकर इतिहास रच दिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सरिता कुडेम निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि नीलम गणपत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि चार दशकों से कांग्रेस इस पद पर काबिज थी। भाजपा की इस कामयाबी के पीछे पार्टी के प्रभारी संजय लुक्कड़ की कुशल रणनीति को बड़ा कारण माना जा रहा है।
दो बार निर्विरोध चुनाव कराने में सफल रहे संजय लुक्कड़
इससे पहले नगर पंचायत चुनाव में उमेश गुज्जा को निर्विरोध विजयी बनाने में संजय लुक्कड़ ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी उन्होंने जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को निर्विरोध कराने में चाणक्य नीति का इस्तेमाल किया।
अध्यक्ष पद के लिए पहले से ही सरिता कुडेम का नाम तय था, लेकिन गणेश पोट्टम के समर्थकों की दावेदारी के चलते असमंजस की स्थिति बन गई थी। ऐसे में संजय लुक्कड़ ने अपनी रणनीति बदली और सफलतापूर्वक सरिता कुडेम को निर्विरोध विजयी घोषित करवाया।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद नीलम गणपत को निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया पूरी, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसडीएम यशवंत नाग और सीईओ दिलीप उइके ने प्रमाण पत्र जारी कर सरिता कुडेम को जनपद पंचायत अध्यक्ष और नीलम गणपत को उपाध्यक्ष घोषित किया।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
भाजपा ने दिखाई संगठन की ताकत
इस जीत को भाजपा नेताओं ने पार्टी की एक बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि यह जीत भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न
भोपालपटनम में इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की बढ़ती पकड़ और कुशल रणनीति का नतीजा बताया।
इस जीत से साफ हो गया है कि भाजपा संगठन की मजबूत पकड़ और रणनीतिक कौशल के दम पर किसी भी गढ़ को जीतने में सक्षम है।




