शालेय शिक्षक संघ ने नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

भोपालपटनम।
आज शालेय शिक्षक संघ भोपालपटनम के तत्वावधान में नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कोरम (मूल पद – प्राचार्य) का स्नेहिल स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कोरम को पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया तथा शिक्षा क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन में और बेहतर कार्य होने की आशा व्यक्त की।
कार्यक्रम में शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार वासम, प्राचार्य देवी सिंह कश्यप, व्याख्याता अनिल कुमार जाटव, संघ सचिव संजय कुमार चित्तुर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कोड़े, दशरथ चित्तूर सहित अन्य अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अध्यक्ष योगेश कुमार वासम ने स्वागत भाषण में कहा कि “ विजय कोरम के अनुभव व मार्गदर्शन से विकासखंड के शैक्षणिक स्तर में अवश्य ही नई ऊर्जा का संचार होगा तथा शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी।”
वहीं, नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कोरम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षा समाज की प्रगति की रीढ़ है और मेरा प्रयास रहेगा कि शिक्षकों व विद्यार्थियों दोनों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। शिक्षक संघ का सहयोग पाकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।”
यह स्वागत समारोह सौहार्द्र और आत्मीयता के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

