बीजापुर

अमृत सरोवर में ध्वजारोहण कर लगाए पौधे

बीजापुर 15 अगस्त 2025/जिले के अमृत सरोवर स्थलों में कार्यक्रम आयोजित कर बड़े धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । अमृत सरोवर गांव की धरोहर है इस भावना से ओतप्रोत ग्रामीणों ने सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण कर पौधारोपण किया निकाली।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कलेक्टर  संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर स्थलों में भी ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधि आयोजित किए गए है।
हर घर स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ग्रामीणों में स्वच्छता के आदतों पर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए गए। तिरंगा रैली, साफ सफाई के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का शपथ भी लिया गया।

img 20250815 wa05147030136850319107014 Console Corptech
img 20250815 wa0515622019513566966844 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading