बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक है यह बजट–जी वेंकट

बीजापुर:–साय सरकार का तीसरा बजट को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि यह बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। इसमें S का अर्थ समावेशी विकास, A का अर्थ अंधोसंरचना। N का अर्थ निवेश। K का अर्थ कुशल मानव संसाधन। A यानि अंत्योदय। L का अर्थ लाइवलीहुड। और P यानि पॉलिसी से परिणाम को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।
इस बार के बजट में साय सरकार ने आदिवासी संभाग बस्तर और सरगुजा पर फोकस किया है। अधिकतर घोषणाएं इन दो संभागों को ध्यान में रखकर की गई है। बस्तर ओलंपिक के तर्ज पर अब सरगुजा ओलंपिक करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए 5-5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
साथ ही नक्सलगढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 नए एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान है। बैगा एवं पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन। बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ स्वीकृत। बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों के लिए ₹15 करोड़ का प्रावधान, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़। मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान। बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान।
दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज,बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती। बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान। 10 करोड़ रुपये से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान। मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान। सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान। कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा हेतु 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान। रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण, 25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र।बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान। रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट 25 से अधिक सीएचसीएस, पीएचसीएस और एसएचसीएस भवन निर्माण के लिए प्रावधान।
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान। युवाओं के लिए कुल 1,097 करोड़ का प्रावधान। तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान। गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ का बजट प्रावधान।छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान। महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट। 6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचेगी। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजट प्रावधान।

