सेवाभाव को नमन: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गरिमामय सम्मानकलेक्टर संबित मिश्रा ने शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं

बीजापुर, 27 फरवरी 2026।
जिले के शिक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कलेक्टर संबित मिश्रा ने शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में शिक्षा विभाग से श्री बुधराम कुड़ियम (प्रधान पाठक) एवं श्री मज्जी दामोदर (प्रधान पाठक), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से श्री अन्ध्रेस खलखो (हैंडपंप तकनीशियन) तथा श्री कावटी शंकर (भृत्य) शामिल रहे।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मचारियों ने लंबे समय तक निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ शासकीय सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
