बीजापुर

गाजे-बाजे और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 70 जोड़े नवदंपति परिणय सूत्र में बंधे

योजना से लाभान्वित वर-वधू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

बीजापुर 28 मार्च 2025- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन बीजापुर मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसमें 70 जोड़े नव दंपति एक दूसरे के जीवन साथी बने जिसमें 29 हिन्दू रीति-रिवाज, 03 इसाई एवं 38 दंपति आदिवासी रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे।
आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता का सहारा बने इस योजना से वर-वधू एवं उनके माता-पिता के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक पल था जो आज के खर्चीले विवाह आयोजन से मुक्ति दिलाई और उनके बच्चों का विवाह बिना किसी आर्थिक बोझ के छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना से साकार हुआ। योजना से लाभान्वित नवदंपति सत्यवती ककेम, मड़कम सुनील एवं प्रियंका मड़वी, अर्जुन सोड़ी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से निःशुल्क विवाह संपन्न होने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मिला। वहीं जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजन को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई थी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हितग्राही के लिए शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार का प्रावधान रखा गया है जिसमें से प्रत्येक जोड़े को कपड़े, गहने, श्रृंगार सामग्री वरमाला के अलावा वधू के खाते में पैंतीस हजार रूपए शासन द्वारा अंतरित की जाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शंकरैया माड़वी, कलेक्टर संबित मिश्रा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

img 20250328 wa02414166243842650781759 Console Corptech
img 20250328 wa0244572173769297317050 Console Corptech
img 20250328 wa02421770111672802192976 Console Corptech
img 20250328 wa02458629548048675309334 Console Corptech
img 20250328 wa02467108530315253840407 Console Corptech
img 20250328 wa02485896190001908965871 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading