छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी के द्वारा शिक्षकों की मांगों को लेकर संयुक्त संचालक बस्तर से भेंट

रवि कुमार रापर्ती
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों के द्वारा बस्तर के संयुक्त संचालक श्री एच आर सोम महोदय से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया एवं पदोन्नति के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरे पूरी करने की बात की गई। लगभग डेढ़ घंटे चले बैठक में पदाधिकारियों के द्वारा सिलसिले वार अपनी मांगों के संबंध में बात रखी गई। जिसमें सर्वप्रथम माध्यमिक शाला प्रधान पाठक की पदोन्नति जल्द करने एवं शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र ही सहायक शिक्षकों का पदोन्नति करने संबंध में चर्चा किया गया। शिक्षकों के रिक्त पदों के संबंध में जानकारी पूछने के पर महोदय जी ने कहा कि अभी माध्यमिक शाला प्रधान पाठक प्रमोशन के उपरांत ही शिक्षकों के रिक्त पद की सही जानकारी दे पाने की बात कही गई।हाल में शिक्षक से व्याख्याता के पद पर पदोन्नत होने के उपरान्त रिक्त हुए पदों को भी पहले के रिक्त पदों में समायोजित कर अधिक से अधिक पदों पर पदोन्नति करने का मांग किया गया। 01/04/2025 की स्थिति में सहायक शिक्षकों का संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची प्रकाशन के लिए निवेदन किया गया। महोदय जी ने सारी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं पदोन्नति प्रक्रिया को सर्वप्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई।
साथियों सभी पदाधिकारियों की मंशा है की बस्तर संभाग में अधिक से अधिक शिक्षक साथियों का पदोन्नति में लाभ मिल सके इसके लिए संगठन पूरी गंभीरता और तन्मयता से प्रयासरत है।
आज के इस भेंट कार्यक्रम में बस्तर के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, प्रांतीय महासचिव पुरुषोत्तम झाड़ी, प्रांतीय संयुक्त सचिव महेश शेट्टी, जिला अध्यक्ष कांकेर निर्भय कोवाची, जिला अध्यक्ष सुकमा धीरेन्द्र मांझी, जिला सचिव बस्तर गणेश्वर नायक, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार कुंजाम, जिला सलाहकार उत्तम वारे, जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अधिन सोरी, देवकू प्रसाद महावीर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गूकोंदल, अनस सलाम ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर, ईश्वर बंधैया ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर, ओंकार कंवर, मनोज मंडावी,चंद्रशेखर वासम, गजेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश यादव अशोक जुर्री,दिनेश नाग, राजेंद्र पाणिग्रही आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवराज खूंटे/गणेश्वर नायक
जिला अध्यक्ष/जिला सचिव
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर

