बीजापुर

भोपालपटनम में यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और चालकों को समझाइश

भोपालपटनम।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के दिशा-निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, एसडीओपी भोपालपटनम श्री कामडे, और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात नोडल) बीजापुर श्री विनीत साहू के मार्गदर्शन में, थाना भोपालपटनम और यातायात पुलिस बीजापुर ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया।
यह अभियान बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
नियमों के उल्लंघन पर की गई सख्त चालानी कार्रवाई
वाहन चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने उन वाहन चालकों पर ध्यान केंद्रित किया जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। निम्नलिखित मामलों में चालानी कार्रवाई की गई:
बिना पूर्ण दस्तावेज/कागजात के वाहन चलाना।
वाहन में नंबर प्लेट नहीं होना।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना।
चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाना।
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना।
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना।
चेकिंग के दौरान, पुलिस ने 06 प्रकरण तैयार किए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर ₹1800/- का चालान काटा।
यातायात नियमों के पालन की दी गई समझाइश
चालानी कार्रवाई के साथ ही, पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए निरंतर वाहन चेकिंग जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो वाहन चालक बार-बार समझाइश देने के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।
चेकिंग टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद
वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान के दौरान, थाना प्रभारी भोपालपटनम जीवन कुमार जांगड़े, थाना और  राव सर उपस्थित थे स्टाफ, यातायात पुलिस उप निरीक्षक केसव सिंह, और अन्य यातायात बल उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस की अपील:
यातायात पुलिस बीजापुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading