भोपालपटनम में सुरेश राव गोटा बने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष99 मतों से मिली एकतरफा जीत, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ चुनाव

भोपालपटनम, 11 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के निर्देशानुसार आज विकासखंड भोपालपटनम में ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी ब्लॉक पर्यवेक्षक इकबाल खान और किशोर दुर्गम ने की, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्पक्षता के साथ किया।
इस चुनाव में कुल दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया — सुरेश राव गोटा और नागेश गोरला। ब्लॉक में कुल 250 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 120 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए गए, जिसमें
सुरेश राव गोटा को 99 मत प्राप्त हुए, जबकि नागेश गोरला को मात्र 21 मत मिले।
इस प्रकार सुरेश राव गोटा ने भारी बहुमत से एकतरफा जीत दर्ज की और भोपालपटनम ब्लॉक के नए अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान फेडरेशन के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर
प्रदेश संगठन मंत्री महेश शेट्टी,
जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा,
जिला संगठन मंत्री राजन्ना आनकारी, राकेश गिरी
जिला उपाध्यक्ष शेख आसम,
कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वासम,
एम. गटैया, महेश यालम, रामचंद्रम बीरा, प्रशांत पामभोई, जय हिंद लाटकर, राजेंद्र एट्टी, मलैया दुर्गम, सुभाष गुर्रम, ईश्वरोज प्रसाद और राजकुमार कोण्ड्रा,
तथा आर. पवन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राव गोटा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी सदस्यों ने ब्लॉक पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया।

