“79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उच्च प्राथमिक शाला मोदकपल्ली में कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन”

विकासखंड भोपालपटनम के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोदकपल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की 78 वीं वर्षगांठ गरिमामय ढंग से मनाई गई।
संस्था के प्रधान अध्यापक मकबूल अहमद के निर्देशन में शाला में प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ व भाषण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालकगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन अनिल जाटव एवं कांतैया
यालम ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राममूर्ति तलांडी ,अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण तलाण्डी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सन्टी टिन्गे जी पंच, श्री तलाण्डी गणपत, तलाण्डी कर्नेश, श्री नरेंद्र एंजा जी पंच एवं श्री तलाण्डी रामचंद्रम जी (शिक्षाविद) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा में कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान आने वाले बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए शाला की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं सभी कार्यक्रम में चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पेन देकर पुरस्कृत किया गया।
संस्था की ओर से प्रधानाध्यापक मकबूल अहमद, अनिल जाटव कान्तैया यालम, आलम कामेश्वर, श्रीमती एम. सुनीता, कोरम वेंकटेश्वर, श्रीमती ईमला व अन्य अंशकालिन कर्मचारी, मध्यान्ह भोजन समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी के कर्मचारी उपस्थित रहे।





