कृषि स्नातक अधिकारियों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कृषि स्नातक अधिकारियों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर, 23 सितम्बर 2025
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय बीजापुर के सांस्कृतिक भवन मैदान में कृषि स्नातक अधिकारियों ने अपने 09 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
धरना कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिला पदाधिकारियों – जिलाध्यक्ष हिमांशु राणा, उपाध्यक्ष श्रीनिवास चापड़ी, सचिव सुकलू राम सलाम, प्रांतीय पदाधिकारी प्रवीण चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी कीर्ति ठाकुर एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी किरण नेताम – ने किया।
09 सूत्रीय मांगें
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से कृषि स्नातक अधिकारियों की न्यायोचित मांगों की अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल हैं –
4300 ग्रेड पे की स्वीकृति
कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण
Fix TA ₹2500
ऑनलाइन संसाधन भत्ता
अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता
पदनाम संशोधन
गैर-विभागीय कार्यों से मुक्ति
आदान सामग्री का समिति स्तर पर भंडारण एवं डीबीटी प्रणाली लागू करना
लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करना
ज्ञापन सौंपा
धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन कलेक्टर महोदय, जिला बीजापुर को सौंपा और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
समर्थन भी मिला
इस धरना प्रदर्शन को ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संघ बीजापुर का भी समर्थन प्राप्त हुआ। संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौके पर शामिल हुए और कृषि स्नातक अधिकारियों की मांगों को जायज़ बताते हुए आंदोलन में सहयोग किया।
चेतावनी
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे और उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

