भोपालपटनम नगर पंचायत के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार भैरमगढ़ सीएमओ को सौंपा गया

जगदलपुर। संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बस्तर संभाग, जगदलपुर ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। आदेश क्रमांक 1077/न.पा.स्था/अति.प्र./2025 के तहत नगर पंचायत भोपालपटनम, के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विकास पाटले के स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अवकाश दिया गया है।

इस दौरान उनके स्थान पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से नगर पंचायत भैरमगढ़, को मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमृत लाल नागेश को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री नागेश अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ भोपालपटनम नगर पंचायत का कार्यभार भी आगामी आदेश तक संभालेंगे।
जैसे ही श्री विकास पाटले अपने कर्तव्यों में वापस लौटेंगे, यह अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
? रवि कुमार रापर्ती
जिला ब्यूरो, बीजापुर

