बीजापुर

एसआईआर-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने किया सम्मानित

बीजापुर, 24 नवंबर 2025/ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR–2026) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

निर्वाचन कार्य की गति और गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए इन बीएलओ ने निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ में सोन्ता इस्तारी, मनोज कुमार कोड़े, जव्वा साम्बैया, श्री सेलम कुम्मर, हेमलाल रावटे, राजेन्द्र एट्टी और गोट्टा सदानंदम शामिल थे।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की नींव हैं और उनके परिश्रम से मतदाता सूची अधिक सटीक और विश्वसनीय बनती है। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेते हुए पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading