बीजापुर

भोपालपटनम में कॉलेज जा रहे पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्र-छात्राओं पर पागल कुत्तों का हमला — घायल छात्रों से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाना हालचाल

​भोपालपटनम। मंगलवार को भोपालपटनम के कन्या एवं बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर उस समय एक बड़ा संकट आ गया, जब वे कॉलेज जाने के लिए निकले। रास्ते में पागल कुत्तों के एक झुंड ने इन बच्चों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
​घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सभी घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। बच्चों पर हुए इस हमले की खबर जैसे ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिली, उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अस्पताल का रुख किया।
​जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुडेम जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम और जनपद सदस्य श्रीमती रीना भगत तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें सांत्वना दी।
​जनप्रतिनिधियों ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से भी बात की और घायल बच्चों को उत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराने के लिए आग्रह किया।
​इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राएं हमले के बाद अब स्वस्थ हैं, जबकि कुछ लोगों का इलाज अभी जारी है। डॉक्टर ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाकी सभी बच्चे भी जल्द ही खतरे से बाहर हो जाएंगे और आगामी 3 दिवस में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
​इस घटना ने एक बार फिर इलाके में आवारा और पागल कुत्तों के आतंक की ओर ध्यान खींचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। जनप्रतिनिधियों के त्वरित एक्शन और अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जानने की पहल को सराहा जा रहा है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading