बीजापुर

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान, चित्रकला जैसी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मोदकपाल में

बीजापुर 29 जुलाई 2025- विश्व बाघ दिवस के अवसर पर इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर में वनमंत्री केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश में जनप्रतिनिधि श्रीमती जानकी कोरसा अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर एवं मिथियश कुजूर जिला पंचायत सदस्य एवं उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व  संदीप बल्गा की उपस्थिति में इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के द्वारा बाघों की संरक्षण हेतु स्थानीय लोगों को बाघो की घटती संख्या, उनकी आवास की रक्षा और जैव विविधता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता करने हेतु चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम वन परिक्षेत्र मद्देड बफर के परिसर मोदकपाल में एक पेड़ मॉ के नाम का आयोजन किया गया। उसके पश्चात् प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को टाईगर रेस्क्यू टीम, पेट्रोलिंग गार्ड को प्रमाण पत्र एवं मेडल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् स्कूल के छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण के लिए बाघ से संबंधित चलचित्र का प्रदर्शन कराया गया है।

fb img 17537745186766134048126557489568 Console Corptech
fb img 1753774513831100455450723534190 Console Corptech
fb img 17537745042724003802934245731436 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading