बीजापुर

भोपालपट्टनम ब्लॉक के गोरला चौक में किसान संघ की बैठक संपन्न — ब्लॉक स्तरीय किसान संगठन का गठन

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को बीजापुर जिले के किसान संघ के जिला अध्यक्ष धनुर संबैया के नेतृत्व में भोपालपट्टनम ब्लॉक के गोरला चौक में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के किसानों को हो रहे नुकसान, कृषि से जुड़ी समस्याओं, एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में भोपालपट्टनम ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेश यलाम, सरपंच संघ के सचिव पोट्टम चंद्रैया, तथा पूरे सरपंच संघ के सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसानों की आवाज़ को मज़बूती से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए भोपालपट्टनम ब्लॉक किसान संगठन का गठन किया जाए।

बैठक के दौरान ब्लॉक स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया —

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
ब्लॉक अध्यक्ष: जितेन्द्र कुमार एट्टी
उपाध्यक्ष: वासम चिरंजीव
सचिव: नागेश वासम
सह सचिव: बिचमैया कोरम
कोषाध्यक्ष: अनिल वासम
संयोजक: बाबु धुब्बा
संगठन प्रभारी: गणपत गोटे
सह संगठन प्रभारी: सत्यम मट्टी
मीडिया प्रभारी: नागेश मंड्रा

बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने संगठन को मजबूत करने और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना, फसलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाना, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुँचाना रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनुर संबैया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि —

“किसानों की एकता ही हमारी ताकत है। जब हम संगठित रहेंगे, तभी हमारी आवाज़ शासन-प्रशासन तक मज़बूती से पहुँचेगी।”

बैठक का संचालन सरपंच संघ के सचिव पोट्टम चंद्रैया ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए नारा लगाया —
“किसान एकता ज़िंदाबाद, जय किसान!”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading