भोपालपटनम में नव पदस्थ बीईओ का भव्य स्वागत

1994 बैच की मित्र मंडली ने किया सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा की उम्मीद
भोपालपटनम। नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी का 1994 बैच की मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा डायरी और पेन भेंटकर शुभकामनाएँ दी गईं।
स्वागत समारोह में पूर्व बीईओ पी. नागेन्द्र, बीआरसी यालम शंकर सहित मित्र मंडली के श्रीनिवास एटला (सहायक खंड शिक्षा अधिकारी), नंदकुमार मारकोण्डा (मंडल संयोजक), विजय झाड़ी (प्राचार्य), ओदल कुमार एलकुच्छी (व्याख्याता), सुरेन्द्र तामड़ी (व्याख्याता), यालम कांतैया (शिक्षक), किष्टम राजू (शिक्षक), नफीस सिद्धिकी (प्राचार्य) एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नव पदस्थ बीईओ को नई जिम्मेदारी हेतु बधाई दी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान वातावरण उत्साह और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।



