बीजापुर

बीजापुर में रजत जयंती सप्ताह के तहत भव्य आयुष स्वास्थ्य शिविर मेला संपन्ननिःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण से 547 मरीजों ने लिया लाभ

बीजापुर।
छत्तीसगढ़ शासन एवं संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “रजत जयंती सप्ताह” के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को आयुष विभाग बीजापुर द्वारा नया बस स्टैंड, बीजापुर में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर मेला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी द्वारा भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पार्षद  संजय गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी एवं पार्षद  संजय गुप्ता ने आयुष विभाग की जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां समाज के हर वर्ग तक सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा 547 नये, पुराने एवं जटिल रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, NCD स्क्रीनिंग, उपचार एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। इस दौरान नागरिकों को जीवनशैली में सुधार, आहार-विहार और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुष मिशन जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमधर भोई, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव नारायण मिश्रा, डॉ. अरविंद आचार्य, डॉ. लक्ष्मीनारायण पटेल, डॉ. सुव्रत कुमार, डॉ. सुरेखा, डॉ. जयश्री, डॉ. मधुबाला, डॉ. विकास जायसवाल सहित जिले के समस्त आयुष चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर आयोजन में सी. वेंकटेश्वरलु,  सनत कुमार, राम प्रसाद,  अर्पित, श्रीमती नानापति कुंदनी, रेजित एवं  त्रिमल मट्टी सहित समस्त सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से होते रहें तो जनस्वास्थ्य में व्यापक सुधार संभव है।

📅 कार्यक्रम अवधि: 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: नया बस स्टैंड, बीजापुर
🎯 आयोजक: आयुष विभाग, बीजापुर (छत्तीसगढ़ शासन)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading