बीजापुर

बस्तर संभाग के बीजापुर के जी. वेंकट बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती को और सशक्त करने के लिए बस्तर संभाग के सक्रिय व समर्पित नेता जी. वेंकट को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से पूरे बस्तर संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

img 20250814 wa03886437805160699362925 Console Corptech

जी. वेंकट शुरू से ही एक जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें संगठन में एक मजबूत पहचान दिलाई है। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण और जनसमस्याओं को उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा सराही जाती रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरा विस्वास है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और बस्तर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading