प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मां सम्मक्का-सरक्का के दरबार पहुँचे जी. वेंकटेश्वर।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने पदभार मिलने के बाद शनिवार को तेलंगाना के प्रसिद्ध मेड़ारम स्थित मां सम्मक्का-सरक्का देवी मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने देवी से प्रदेश और विशेषकर बीजापुर क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरस और जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़ावी भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष वेंकटेश्वर ने कहा कि मां सम्मक्का-सरक्का देवी का आशीर्वाद लेकर वे जनता की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पूजा-अर्चना के दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए देवी से आशीर्वाद मांगा।






