बीजापुर

कौशल विभाग द्वारा राजमिस्त्री का निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए -कलेक्टर

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

बीजापुर 05 अगस्त 2025- कलेक्टर संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, नियद नेल्लानार गांवो में मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचनाओं के विस्तार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामीण युवाओं को विकास कार्यो में सहभागिता देने सहित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने राजमिस्त्री का निःशुल्क प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित करने को कहा विशेषकर ऐसे गांवो के युवाओं को प्राथमिकता दें जिस गांव में 100 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुऐ हैं।
जिले में चिन्हांकित नियद नेल्लानार के 117 गांवो में बिजली, जल-जीवन मिशन के तहत हर घर नल, मोबाईल कनेक्टिविटी, साप्ताहिक हाट-बाजार सहित स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान के निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा करते हुऐ शतप्रतिशत सैचुरेशन करने शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच दूरस्थ क्षेत्र में हो जिसके लिए एंबुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने टोल फ्री नंबर का सुदूर क्षेत्रों के गांवो में व्यापक प्रचार-प्रसार करने गावों में मुनादी एवं दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए।
सर्वेक्षित शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को स्कूल में पुनः प्रवेश हेतु जनप्रतिनिधि एवं समुदाय से सहयोग लेकर शतप्रतिशत बच्चों को स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए।
09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों, पोटोकेबिन, आश्रम, छात्रावासों का नामजद अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में निरीक्षण करने के साथ ही विगत पांच वर्षो में स्वीकृत निर्माण कार्यो, संस्था को प्राप्त एवं क्रय किए गए सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कर उपयोग, मरम्मत एवं विनिष्टिकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने को कहा गया।
बैठक में आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं 02 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न र्कायक्रमों का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करने को कहा गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण समस्त अनुभाग के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

img 20250805 wa02351292173708968843596 Console Corptech
img 20250805 wa02396472637659310387653 Console Corptech
img 20250805 wa02374392949795937341459 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading