बीजापुर

घटा गोदावरी का जलस्तर, टेकलगुड़ा नाला पुलिया से शुरू हुआ आवागमन

भोपालपटनम-तरलागुड़ा होते हुए A2 नगरम-हैदराबाद मार्ग हुआ क्लियर

img 20250901 wa00033969682049010628763 Console Corptech

बीजापुर। लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित टेकलगुड़ा नाला पुलिया पर पिछले कई दिनों से गोदावरी नदी का पानी ऊपर से बह रहा था। इस वजह से भोपालपटनम-तरलागुड़ा-A2 नगरम-हैदराबाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था और आवाजाही बंद कर दी गई थी।

हालांकि रविवार सुबह से नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। अब पुलिया पर पानी उतर जाने से सड़क यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। इससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए पुलिया से गुजरते समय सावधानी बरतें।

 उल्लेखनीय है कि गोदावरी और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से पिछले दिनों बीजापुर व तेलंगाना के कई संपर्क मार्ग प्रभावित हुए थे। अब पानी घटने से धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।

 रवि कुमार रापर्ती
जिला ब्यूरो, बीजापुर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading