जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

भोपालपटनम। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना वर्ष 2025-26 के तहत, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भोपालपटनम के अंतर्गत स्थापित धान खरीदी केंद्र रुद्रारम में दिनांक 2/12/2025 को विधिवत रूप से धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें शासन की इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे:
नीलम गनपत – जनपद उपाध्यक्ष
नरासिंह रेड्डी भाजपा मंडल अध्यक्ष
भोपालपटनम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कृष्णाराव अखिलेश एटला कामेश साई चट्टी
भावनी कोन्ड्रा रितु मड़े सभी उपस्थित थे
पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की इस किसान हितैषी योजना की सराहना की और रुद्रारम केंद्र के सुचारू संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
किसानों को मिलेगी सुविधा
धान खरीदी केंद्र – रुद्रारम के विधिवत शुभारंभ से अब क्षेत्र के किसानों को अपने धान को बेचने के लिए एक सुलभ और व्यवस्थित स्थान मिल गया है। यह केंद्र सरकार की नीति अनुसार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है


