बीजापुर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर में आज विशेष धार्मिक माहौल रहा। प्रदेश कार्यालय में विराजमान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेकट ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री वेकट जी ने कहा कि विघ्नहर्ता गणेश का आशीर्वाद सबके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मांडवी एवं हारिहर साहनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी गणेश जी से प्रदेश की शांति, खुशहाली एवं तरक्की की प्रार्थना की।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक साबित हुआ।


