बीजापुर

भाजपा नेता श्रीनिवास मुदलियार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर हर्ष का माहौल

भोपालपटनम/बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी के माननीय पूर्व जिलाध्यक्ष  श्रीनिवास मुदलियार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
यह महत्वपूर्ण दायित्व श्री मुदलियार की वर्षों की निष्ठा, समर्पण एवं संगठन के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतिफल माना जा रहा है। उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर पार्टी ने जिले में मजबूत संगठनात्मक विस्तार किया, जिसका परिणाम आज उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के रूप में सामने आया है।
श्रीनिवास मुदलियार का जीवन संघर्ष और सेवा का उदाहरण रहा है। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2000 से वकालत की शुरुआत की। अपने पेशे के साथ-साथ उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी। वे क्षेत्र के निर्धन, गरीब और असहाय लोगों की निःस्वार्थ भाव से सहायता करते रहे। न्यायालयीन मामलों में उन्होंने जरूरतमंदों को न केवल निशुल्क सेवा दी, बल्कि स्वयं अपने खर्च पर उनके आने-जाने तक की व्यवस्था भी कराते रहे।
समाज सेवा की यही भावना उन्हें राजनीति की ओर ले आई। वर्ष 2008 से उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और निरंतर संगठन के लिए कार्य करते रहे। विषम परिस्थितियों में भी उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके कार्यकाल में संगठन का निरंतर विस्तार हुआ और पार्टी को मजबूती मिली।
आज प्रदेश कार्यसमिति में उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि वे एक निष्पक्ष, निष्ठावान, योग्य और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इसी प्रकार संगठन और समाज की सेवा करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading