बीजापुर

NH-63 के गड्ढों पर चला सेवा का फावड़ा, बिलाल खान ने दिखाया जज़्बा

img 20250829 wa00047905764949803520475 Console Corptech
img 20250829 wa00067601746804026160662 Console Corptech
img 20250829 wa00022522692595484736825 Console Corptech

बीजापुर :– लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बीजापुर से भोपालपटनम के बीच कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण न केवल दोपहिया वाहन चालकों को बल्कि भारी वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तुनकीगुट्टा के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता बिलाल खान ने बीजापुर लौटते समय स्वयं इस समस्या को देखा। मौके पर एक बुजुर्ग ने भी उन्हें सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के बारे में बताया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलाल खान ने तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। उनकी पहल से न केवल सड़क अब चलने योग्य हुई बल्कि पहले से बेहतर स्थिति में आ गई है, जिससे आवागमन सुचारू हो गया है।

बिलाल खान ने कहा, “मैंने स्वयं बीजापुर जाते समय इस परेशानी को महसूस किया। मुझे लगा पहले इस समस्या को दूर करना चाहिए, उसके बाद ही अधिकारियों से चर्चा करना उचित होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके गुरु एवं पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा हमेशा कहते हैं कि “यदि सिस्टम को सुधारना है तो खुद को उस लायक बनाना चाहिए।” उसी सोच के साथ वे जनता की सेवा में जुटे हैं। खान ने कहा, “पूर्व मंत्री जी ने हमें सिखाया है कि जनसेवा का मतलब है – लोगों से, लोगों के लिए सेवा करना। मैं उसी मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी सीखता रहूंगा।”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading