भोपालपटनम ब्लॉक में आवास निर्माण पूर्ण करने हितग्राहियों का उन्मुखीकरण

भोपालपटनम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत भोपालपटनम ब्लॉक में आवास निर्माण कार्य को गति देने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में हितग्राहियों का उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।



कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना आवश्यक है, ताकि सभी पात्र परिवारों को शीघ्रता से पक्का मकान उपलब्ध हो सके।
हितग्राहियों को बताया गया कि आवास निर्माण के लिए निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में किस्तवार जारी की जाती है। इसके साथ ही निर्माण की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि लाभार्थी समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करते, तो उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। वहीं, जो लाभार्थी समयसीमा में आवास निर्माण पूरा कर लेंगे, उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
ग्रामीणों और हितग्राहियों ने इस पहल का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द अपने आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे।




