बीजापुर

आल मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन ने 23 शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षकों का सम्मान करना मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन का यह प्रयास सराहनीय – जी. वेंकट

रवि कुमार रापर्ती

बीजापुर। मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन बीजापुर द्वारा उस्तादों को सलाम, शिक्षकों का सम्मान नामक कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एएमडब्लूएफ बीजापुर द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का यह पहला कार्यक्रम था। इस सम्मान समारोह की लोगों ने सराहना की हैं।

यहां मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन बीजापुर द्वारा आयोजित उस्तादों को सलाम, शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत व वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे 23 शिक्षकों को शॉल, पेन डायरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट व मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के संभागीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता जी. वेंकट ने कहा कि मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन बीजापुर के द्वारा शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है। मुझे खुशी हो रही है कि इस मौके पर हमारे बीच वरिष्ठ गुरूजन उपस्थित हैं,जिनके आशीर्वाद से हम इस मुकाम पर हैं। मुस्लिम समाज के इस सम्मान से हम सभी अभिभूत हैं। वही इस मौके पर नपाध्यक्ष बेनहुर रावतिया ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादाई हैं। गुरु के बिना ज्ञान अधुरा है। सेवानिवृत्त शिक्षक आरडी झाड़ी, डी.नागेश्वर, ए.सुधाकर, एसएस तेलम द्वारा अपने अपने अनुभव व कार्यों को लोगों के समक्ष साझा किया गया। साथ ही सभी शिक्षको द्वारा मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन के आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। आल मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 23 शिक्षक सम्मानित किये गये।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
आरडी झाड़ी, सतीश झाड़ी, एस. सिंधुमती, आरएस कुलदीप,एस. एस. तेलम, टी. पांडू राम, रफीक खान, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, डी. नागेश्वर, रेखा दास, जुलेखा खातून, शेख मकबूल, ए. सुधाकर, महबूबी, शाहीन परवीन, राजेश मिश्रा, प्रदीप साहनी,शशि उप्पल, सुखमती लेकाम, अकबरी खान, रजिया सुल्ताना शामिल है।

कार्यक्रम के मेहमाने खास को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उस्तादों को सलाम कार्यक्रम में खास मेहमान के रूप में नपाध्यक्ष बेनहुर रावतिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता जी.वेंकट को भी आल मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मो. सिराज खान, बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद, संभाग अध्यक्ष साकिब खान, उपाध्यक्ष अय्यूब खान के मार्गदर्शन में अंजुमन इस्लामियां कमेटी के नायब सदर व ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक इकबाल खान , जिलाध्यक्ष हां. असलम रजा, उपाध्यक्ष इमरान खान,शेख शमीम वसीम (सिबली), मेहबूब, एजाज खान, शेख फारूख, मोहसिन खान, अलवाज, आफरीद खान, इदरीश खान, कबीर खान‌ के सहयोग से सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जाकिर खान द्वारा किया गया।

img 20240909 wa00046396958046684958579 Console Corptech
img 20240909 wa00058782655303676649105 Console Corptech
img 20240909 wa00062334294951955468577 Console Corptech
img 20240909 wa00036978607564471714167 Console Corptech
img 20240909 wa00015534523137103803302 Console Corptech
img 20240909 wa0002701164674441590660 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading