बीजापुर

मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट – 01 माओवादी घायल

🔳मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट – 01 माओवादी घायल।

🔳मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा के जंगल में माओवादियों द्वारा IED लगाया जा रहा था, उसी दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक माओवादी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल माओवादी का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

🔳स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घायल माओवादी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है।

🔳घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है तथा संगठन में 12 बोर हथियार धारित करती थी।

🔳 माओवादियों का क्रूर चेहरा उजागर :- जहाँ एक ओर माओवादी संगठन अपने ही साथियों को संगठन छोड़ने पर मौत के घाट उतार रहे हैं, वहीं घायल या बीमार साथियों की उपेक्षा कर उन्हें जंगल में तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ देते हैं। संगठन के भीतर न कोई मानवीयता, न कोई सहानुभूति —
माओवादियों की नीति है: “या तो लड़ो, या मरो”, जिसमें घायल साथियों को बोझ समझकर त्याग दिया जाता है। वही बड़े कैडर के माओवादी आपस में लड़ रहे है और निचले स्तर के माओवादियों में बिखराव की स्थिति हो गई है।

🔳अपील:- “जिला पुलिस समाज से भटके युवाओं से अपील करती है कि वे हिंसा के रास्ते को त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस हर संभव सहायता हेतु तत्पर है।”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading