बीजापुर: मोबाइल चोरी की घटना, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

बीजापुर। जिले में मोबाइल चोरी की एक घटना से लोग हैरान हैं। मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित Mobile King दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
पीड़ित युवक नवीन कुमार कंडिक, निवासी ग्राम पंचायत गुदमा, उसी समय दुकान पर मौजूद था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से चोर मोबाइल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना के दो दिन बाद, 21 अगस्त 2025 को पीड़ित ने बीजापुर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद भी अब तक चोरी गए मोबाइल और आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आज घटना को हुए लगभग 9 दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके पुलिस की जांच धीमी गति से चलने पर पीड़ित और स्थानीय लोग नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर साफ है, ऐसे में इतनी लंबी अवधि के बाद भी गिरफ्तारी न होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
पीड़ित नवीन कुमार कंडिक ने थाना प्रभारी से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया जाए।





