बीजापुर

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली

आंतरिक सुरक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के नामों के वाचन उपरान्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं शहीद के परिजनों के द्वारा दी गई श्रद्धांजली।

शहीदों के परिजनों को श्रीफल एवं साल भेंठ कर किया गया सम्मान

21/10/2025
जिला बीजापुर में निवासरत शहीद जवानों के स्कूलों में दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजली।

21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस पर (1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक) सम्पूर्ण भारत मे सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान जिन्होने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी जाती है। उक्त अवधि में कुल 191 जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किये, छत्तीसगढ से 16 जवान शहीद हुये। जिला बीजापुर में माओवादी घटना में एसटीएफ-01, छसबल 01,केरिपु बल -02 एवं जिला बल-04 कुल 08 जवान शहीद हुये । पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा शहीद जवानों की नामावाली का वाचन किया गया, नामावली के वाचन उपरान्त नामावली शहीद स्मारक को अर्पित की गई, शहीदों को सलामी उपरान्त शहीदों की याद में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। सलामी उपरान्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/ कर्मचरियों एवं शहीद परिवार द्वारा शहीद स्मारक पर रिथ एवं पुष्प अर्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गई। उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी0एस0 नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 15वी भा/र वाहिनी छसबल धनोरा श्री मयंक गुर्जर, कमांडेंट 229 केरिपु ब्रजेश सिंह, कमांडेंट 85 केरिपु सुनील कुमार राही, अति0पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री चन्द्रकांत गवर्ना,अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर यूलैंडन यॉर्क शहीद परिवार से रूबरू हुये उन्हे सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं साल भेंट किया गया। शहीद परिवार को उनके स्वत्वों के भुगतान के सबंध में जानकारी लिये एवं विश्वास दिलाये की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी समस्याओं से अवगत करावे, आपकी समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास किया जायेगा। शहीद परिजनों के बच्चों को छात्रवृति हेतु शासन के योजनाओं के लाभ हेतु सबंधित लिपिक को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र शिक्षा विभाग को भरकर भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, अर्द्धसैनिक बल, जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। जिला बीजापुर अन्तर्गत थाना क्षेत्र में निवासरत शहीद जवानों ने जिन स्कूलो में अपनी शिक्षा ग्रहण किये है उन स्कूलों में शहीद को श्रद्धांजली गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading