कांग्रेस की कथित वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस-आरजेडी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी को अपमानित करने वाले विवादित बयान के विरोध में आज भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय, नया बस स्टैंड बीजापुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।



इस मौके पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी जी के परिवार का अपमान किया है, बल्कि बिहार की संस्कृति और मर्यादा का भी खुला तिरस्कार किया है। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं को अपने इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे —
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग
वरिष्ठ नेता श्री संजय लुंकड़
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री बलदेव ऊरसा
मंडल अध्यक्ष श्री अशोक राव
साथ ही भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा का विरोध और उग्र होगा।

