– बस्तर दौरे पर सीएम साय


बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारी पूरी
रायपुर/जगदलपुर। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे।
सीएम का काफिला आज सुबह 9:45 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होगा। बस्तर पहुंचने के बाद वे प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात करेंगे और बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अमले की समीक्षा बैठक भी लेंगे।
मुख्यमंत्री का दौरा आज दोपहर 3:40 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद वे रायपुर लौट जाएंगे। बस्तर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है।
? बस्तर में लगातार बारिश और बाढ़ से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। सीएम के दौरे से लोगों को राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
? रवि कुमार रापर्ती
जिला ब्यूरो, बीजापुर



