बीजापुर

समलूर क्षेत्र में 1.50 लाख रुपये के गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

दंतेवाड़ा – अपराधों की रोकथाम एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव राय के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन एवं गोविंद दीवान एसडीओपी बारसूर के पर्यवेक्षण में गीदम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

22 मार्च को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि समलूर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समलूर निवासी भारत सिंह ठाकुर उर्फ भरत (पिता स्व. बलदेव ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर) के कब्जे से 4.467 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा गुलाबी रंग की थैली में रखा था और खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ था।

गांजा की अवैध खेती का भी हुआ खुलासा

इसी अभियान के दौरान, एक अन्य आरोपी छबीन्द्र ठाकुर (पिता स्व. चरण सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर) के घर की तलाशी ली गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में साड़ी से घेराबंदी कर अवैध रूप से गांजा की खेती की थी। तलाशी के दौरान 9.450 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए गए।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल 1.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशिकांत यादव, सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, अनिल ध्रुर्वे, प्रशांत सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, सुनैना पटेल, महिला आरक्षक काजल वेलादी, रेखा वर्मा, आरक्षक गिरीश नेताम, मनीष ठाकुर, हरिराम यादव, ईश्वर ठाकुर एवं देवेंद्र नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

img 20250323 wa03024915770752231917239 Console Corptech
img 20250323 wa03131690293774250293290 Console Corptech
img 20250323 wa03035696174891408333419 Console Corptech
img 20250323 wa03058835339055634176876 Console Corptech
img 20250323 wa03156275607161167353596 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Discover more from ख़बर छत्तीसगढ़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading