होली पर्व पर बेहतर पुलिसिंग एंव शान्ति व्यवस्था कायम रखने पर पुलिसकर्मियों का व्यापारी संघ ने किया सम्मान

होली पर्व के दौरान शहर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी कर रहे कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा एवं समस्त पुलिसकर्मियों का व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर टीआई दुर्गेश शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका की सराहना की।
व्यापारी संघ अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार में जब पूरा शहर रंगों और खुशियों में डूबा रहता है, उस समय पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहते हैं। उनके इस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। ऐसे में समाज की ओर से उनका सम्मान किया जाना आवश्यक है।
इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, अशोक लुंकड़, पार्षद मुकेश राठी, विक्रम दूधी, सुरेश परतागिरी, गुड्डू राठी, बजरंगी गुप्ता सहित व्यापारी संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।


