बिलासपुर/तखतपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 घुरु, जो तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वहां श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि विधायक धरमजीत सिंह की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है, जिससे वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।
राशि स्वीकृत होने के बाद वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली कोसले ने अपने निवास पर विधायक धरमजीत सिंह का स्वागत कर वार्डवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब राशि स्वीकृत होने से यहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तखतपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर दिलीप कोरी, राजेंद्र टंडन,
पन्ना कोसले, राजकश्यप, छात्र देव कोसले, शेरा सिंह, विजय श्रीवास, विजय यादव, सुरेश, राधेश्याम यादव, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्मशान घाट सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
